इमरान का तुलना में यकीन नहीं

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पर्दे पर कामोत्तेजक व चुंबन दृश्यों के साथ अपनी एक खास पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि वह किसी तरह की तुलना में यकीन नहीं करते।

आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ में रणवीर सिंह के चुंबन दृश्यों के बारे में यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें ‘अगला इमरान हाशमी’ कहा जा सकता है, इमरान ने कहा, “यह कहना गलत होगा। मुझे लगता है कि किसी की किसी से तुलना नहीं की जानी चाहिए। हर अभिनेता का अपना व्यक्तित्व होता है।”

उन्होंने कहा, “हर अभिनेता की अपनी खूबियां होती हैं। हर कोई व्यक्तिगत रूप से काम कर रहा होता है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

‘राज’ श्रृंखला की आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ में नजर आने वाले अभिनेता ने कहा, “फिल्म ‘राज’ देश में डरावनी फिल्मों के लिए जानी जाती है। मैंने इसके साथ बतौर सहयोगी निर्देशक शुरुआत की थी। मुझे हॉरर फिल्में पसंद हैं।”

फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट के बारे में इमरान ने कहा, “शुरू में मैं अभिनेता नहीं बनना चाहता था, पर विक्रम ने बड़ी मदद की, जब मैंने ‘फुटपाथ’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। ‘राज 3’ में उनका काम अद्भुत रहा। कोई भी उनकी तरह हॉरर फिल्में नहीं बना पाता।”

‘राज रीबूट’ 16 सितंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493