अमेरिकियों का आधा ऑनलाइन समय स्मार्टफोन एप पर बीतता है

न्यूयॉर्क, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑनलाइन बिताए गए समय में से 50 फीसदी समय अमेरिकी लोग अपने स्मार्टफोन एप पर बिताते हैं और अगर इसमें टैबलेट पर बिताया गया वक्त जोड़ लें तो यह 60 फीसदी हो जाता है। एक नई रपट में यह जानकारी मिली है।

टेक क्रंच ने अपनी रपट में अमेरिकी विश्लेषण कंपनी कॉमस्कोर के हवाले से कहा है, “इन नतीजों से पता चलता है कि लोगों का मोबाइल एप्लीकेशन पर भरोसा बढ़ता जा रहा है, क्योंकि जो भी जानकारी उन्हें चाहिए, अब एप पर उपलब्ध है। चाहे वह मनोरंजन हो या जानकारी, जिसके लिए पिछले सालों में हम वेबसाइट की तरफ जाते थे।”

एप का प्रयोग बढ़ने का एक कारण स्मार्टफोन की बढ़ती तादात भी है, साथ ही तेज मोबाइल इंटरनेट भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है।

इस रपट में कहा गया है, “इसके अलावा एप स्टोर में लाखों एप उपलब्ध हैं, जिससे पता चलता है कि आपको जो भी चाहिए, हरेक के लिए एप उपलब्ध है।”

कॉमस्कोर ने इसके अलावा सर्वाधिक लोकप्रिय एप की भी जानकारी दी।

इसमें शीर्ष पर फेसबुक है और उसके बाद मैसेंजर, यूट्यूब, गूगल मैप, गूगल सर्च, गूगल प्ले, जीमेल, पंडोरा, इंस्टाग्राम, अमेजन मोबाइल, एपल म्यूजिक, एपल मैप, पोकेमोन गो, स्नैपचैट और पिंटरेस्ट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493