प्रतिबंध हटने के बाद रूस का पहला चार्टर विमान तुर्की पहुंचा

समाचार एजेंसी एनाडोलु की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंध हटने के बाद पहले रूसी उड़ान के रूप में रॉयल एयरलाइन्स का विमान बोइंग 767 शुक्रवार रात एंटाल्या अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। मास्को से उड़ान भरने वाले इस विमान में 309 यात्री सवार थे।

रूस की सरकार ने 28 अगस्त को तुर्की के लिए चार्टर विमानों की उड़ानों को मंजूरी देने के लिए एक आदेश पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले पिछले आठ माह से दोनों देशों के बीच उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध था।

रूस ने नवम्बर 2015 में तुर्की द्वारा अपने लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने के बाद तुर्की पर प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493