ताईपेई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ताइवान के उपराष्ट्रपति चेन चिन जेन चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच मदर टेरेसा को संत घोषित करने की प्रक्रिया में शामिल होने वेटिकन जाएंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, चेन शुक्रवार रात इस समारोह में भाग लेने वेटिकन रवाना हुए।
चेन के प्रस्थान से पहले विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह यात्रा वेटिकन के साथ बातचीत में गति और संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए की जा रही है। यह यूरोप का अकेला कूटनीतिक सहयोगी है, जिसके अभी तक चीन के साथ कोई आधिकारिक रिश्ते नहीं हैं।
चेन के साथ उपविदेश मंत्री वू चिह चूंग और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपमहासचिव सेंग हो जेन भी गए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ अगस्त की शुरुआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चीन और वेटिकन एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। हांगकांग के आर्कबिशप जॉन तेंग ने एक पादरी संबंधी पत्र में कहा कि दोनों पक्षों को स्वीकार्य योजना पर समझ कायम करनी चाहिए।
वहीं, ताइपे और बीजिंग के बीच रिश्ते सबसे सख्त दौर में हैं। चीन के ताइवानी मामलों के कार्यालय के प्रमुख झांग झीजन ने यहां बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में द्वीप को 1992 के समझौते को स्वीकार करने का आग्रह किया, जिसमें ताइवान को चीन का हिस्सा माना गया है।
ताइवान के वेटिकन के साथ 74 साल पुराना राजनयिक संबंध है और अब चीन उस पर वेटिकन के साथ संबंध तोड़ने के लिए दबाव डाल रहा है।
dharmpath.com dharmpath