युनाइटेड की यूरोपा लीग टीम का हिस्सा नहीं होंगे श्वेनस्टीगर

मैनचेस्टर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पहले हाफ के लिए चुनी गई मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम में शामिल किए गए जर्मनी के फुटबाल खिलाड़ी बास्टियन श्वेनस्टीगर यूरोपा लीग में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

शनिवार को इस बात दी जानकारी दी गई।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने वाले श्वेनस्टीगर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें युनाइटेड ने ईपीएल टीम में चुना है लेकिन यूरोपीयन लीग की टीम में नहीं।

जर्मन खिलाड़ी ने इससे पहले कहा था, “मेरा लक्ष्य मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलना है और उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करना है।”

जर्मनी की 2014 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे श्वेनस्टीगर ने कहा, “हमारी बात हुई है। मुझे जोस मोरिंहो से कोई दिक्कत नहीं है। हमारी बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे उनके विचार बताए। मैं भी जानता हूं कि मुझे क्या चाहिए।”

यूरोपा लीग के लिए एक क्लब में 21 क्लब के बाहर प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी होने चाहिए जबकि जर्मन खिलाड़ी को मिलाकर युनाइटेड के पास 22 खिलाड़ी हो रहे थे। इसी कारण उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493