मेडागास्कर में सांप की नई प्रजाति ‘घोस्ट स्नैक’ मिली

न्यूयार्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मेडागास्कर में सांप की एक नई प्रजाति ‘कैट आईड स्नैक’ का पता चला है। इसका नया नाम ‘घोस्ट स्नैक’ रखा गया है।

इस सांप का रंग भूरा है और इसमें किसी की पकड़ में आने से बचने की तरकीब अपनाने की पूरी क्षमता है, इसलिए इसका नाम घोस्ट स्नैक रखा गया है। इस सांप को उत्तरी मेडागास्कर के अंकारा राष्ट्रीय उद्यान में रखा जाएगा।

इस प्रजाति के सांपों में आमतौर पर धारियां होती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये सांप शाम और रात में सक्रिय होते हैं।

अमेरिका के ल्यूसीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के म्यूजियम ऑफ नेचुरल साइंस के पोस्ट डॉक्टरेट छात्र और शोध के मुख्य लेखक सारा रुआने का कहना है, “मेडागास्करोफिस प्रजाति का कोई सांप भूरा या धारियों वाला नहीं होता है।”

शोध दल ने इस सांप के सभी अंगों का विस्तृत अध्ययन किया। इसके अलावा वैज्ञानिकों के इस सांप के डीएनए का कुछ साल पहले मेडागास्कर में पाए गए फूचसी सांप के डीएनए के साथ अध्ययन किया।

रूआने के कहा, “हमें विस्तृत अध्ययन में पता चला कि यह सांप एक नई प्रजाति का है और पिछली किसी प्रजाति से यह मेल नहीं खाता।”

शोध की रिपोर्ट पत्रिका ‘कोपिया’ में प्रकाशित की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493