गाजियाबाद में जल्द बनेंगे हज हाउस

hajyatraaलखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं राज्य हज समिति के अध्यक्ष आजम खां ने गाजियाबाद के आला हजरत हज हाउस का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को स्टील के स्थान पर फाइबर के कड़े उपलब्ध कराये जाएं।

उन्होंने ये निर्देश राज्य हज समिति के सदस्यों के साथ बैठक में दिए। हज समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हज यात्रियों की पहचान के लिए हाथों लोहे के कड़े पहनाए जाते हैं, जिससे कई लोगों के हाथ जख्मी हो जाते हैं। लिहाजा भारत सरकार को हज यात्रियों को फाइबर के कडे़ उपलब्ध कराने चाहिए, उन्होंने कहा कि केन्द्रीय हज समिति फाइबर के कड़े नहीं उपलब्ध कराती तो राज्य हज समिति खुद फाइबर के कड़े उपलब्ध कराये।

आजम खां ने अधिकारियों से कहा कि वाराणसी में प्रस्तावित हज हाउस के लिए जो जमीन मिली है, उस पर अवैध कब्जे हैं। इन कब्जों को हटाने के लिए जिलाधिकारी का सहयोग लिया जाए। उन्होंने हज समिति के सदस्यों से कहा कि वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली से जहाज पकड़ने से पूर्व ठहराने के लिए आने वाले यात्रियों की देखभाल और खिदमत का जिम्मा खुद हज समिति के सदस्य उठायें। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों द्वारा सीधे हज कमेटी आफ इंडिया के खाते में जमा की जाने वाली धनराशि पर जो ब्याज अर्जित होता है, उसे राज्य हज समिति को उपलब्ध कराने की पैरवी भी की जाए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493