‘रॉक ऑन 2’ समान रूप से चुनौतीपूर्ण : फरहान

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का टीजर शुक्रवार को रिलीज हुआ। उन्होंने इसे रोमांचक करार देते हुए कहा कि पहले भाग की तरह लोगों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “इसका सीक्वल बनाना समान रूप से चुनौतीपूर्ण था। हम फिल्म के संगीत, कास्टिंग और लोकेशन सहित सभी भागों को अच्छा बनाना चाहते थे।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “सीक्वल बनाते समय हम पर निश्चित रूप से जिम्मेदारियां थीं, क्योंकि हमें फिल्म के पहले भाग को ध्यान में रखकर इसे बनाना था। जिन्हें भी पहला भाग याद होगा, उन्हें फिल्म देखने पर लगेगा कि हमने उसी ईमानदारी और प्यार के साथ इस फिल्म को भी बनाया है।”

उन्होंने कहा, “दर्शकों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना बेहद चुनौतीपूर्ण है।”

‘रॉक ऑन’ 2008 में आई एक म्यूजिकल फिल्म थी। फरहान इस फिल्म के निर्माता व अभिनेता थे। ‘रॉक ऑन 2’ इसी फिल्म की अगली कड़ी है।

संगीत के बारे में फरहान ने कहा, “मुझे लगता है इन आठ सालों में हम और परिपक्व हो गए हैं। हमने इसमें कीबोर्ड और सरोद जैसे उपकरणों को भी शामिल किया है।”

फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागर ने किया है, जबकि निर्माण फरहान और रितेश सिधवानी ने किया है। इसमें अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली पूर्व की भांति ही अपनी भूमिकाओं में हैं, जबकि श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए नई हैं, जो फरहान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493