मोदी हांगझू में ब्रिक्स नेताओं से मिले

हांगझू, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के शहर हांगझू में ब्रिक्स देशों के नेताओं से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “जी-20 में ब्रिक्स। हांगझू में नरेंद्र मोदी और ब्रिक्स के चार देशों के नेताओं की मुलाकात।”

ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

इससे पहले मोदी ने रविवार को सुबह 9.30 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी।

ब्रिक्स देशों के नेताओं की मुलाकात इसके पांच सदस्य देशों के अक्टूबर में भारत के राज्य गोवा में होने वाले सम्मेलन से पहले हुई है। इस साल भारत ब्रिक्स सम्मेलन का मेजबान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493