अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, 34 की मौत

काबुल, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में रविवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काबुल-कंधार राजमार्ग पर दुर्घटना सुबह पांच बजे के आसपास हुई।

उन्होंने यह भी बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस कंधार से काबुल जा रही थी। इसमें 60 यात्री सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493