गर्वनर की ओर से राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि यह घोषणा ओशियन काउंटी, अटलांटिक काउंटी और केप मे काउंटी में लागू होगी। मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए यह घोषणा की गई है।
बयान के अनुसार, यह तूफान तीनों काउंटियों के निवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और संसाधनों के लिए बड़े खतरे का कारण बन सकता है।
क्रिस्टी ने कहा, “यह स्थिति सामान्य काउंटी और नगर निगम की संचालन सेवाओं द्वारा नियंत्रित करने के लिहाज से बहुत बड़ी है और यह राज्य के अन्य भागों में भी फैल सकती है।”
सरकार की घोषणा के तहत लोगों को सड़कों से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि वे प्रशासन और आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के सदस्यों के कार्यो में हस्तक्षेप से बच सकें।
dharmpath.com dharmpath