‘मुक्ति भवन’ को वेनिस महोत्सव में मिली सराहना

वेनिस, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हाल ही में वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित फिल्म ‘मुक्ति भवन’ के निर्देशक शुभाशीष भूटियानी दर्शकों द्वारा लगातार 10 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाने और फिल्म को मिली सराहना से बहुत खुश हैं।

भूटियानी ने आईएएनएस को बताया, “यह बहुत शानदार रहा। मैंने नहीं सोचा था कि लोग देखने आएंगे, लेकिन हमारे तीनों शो की खूब बिक्री हुई। इसलिए यह हमारे लिए काफी आश्चर्यजनक था।”

साथ ही भूटियानी ने कहा कि यह उनके लिए अप्रत्याशित था। ढेर सारे दर्शक मजाक के दृश्यों पर हंस रहे थे। दर्शकों ने 10 मिनट तक खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाईं।

भूटानी के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ फिल्म महोत्सव के दर्शकों के लिए नहीं बनी है, बल्कि पूरी दुनिया के लोग इससे जुड़ सकते हैं और आगे मैं फिल्म को व्यावसायिक रूप से रिलीज करने की कोशिश करूंगा।

‘मुक्ति भवन’ पिता-पुत्र की कहानी है, जिनकी जड़ें भारत में हैं।

वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में आदिल हुसैन, ललित बहल, गीतांजलि कुलकर्णी और पालोमी घोष हैं।

फिल्म की कहानी को दुनिया भर की 400 से अधिक प्रविष्टियों में से शीर्ष 10 में चुना गया और इसे ला बिनाले डी वेनेजिया द्वारा विकसित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493