सांतोस ने एक सार्वजनिक भाषण में कहा, “यह मेरे जीवन में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा है। शांति समझौते पर कार्टाजेना में 26 सितंबर को हस्ताक्षर किए जाएंगे।”
क्यूबा के हवाना में चार वर्षो तक चली शांति वार्ता के बाद कोलंबिया सरकार और फार्क ने 24 अगस्त को शांति समझौते को अंतिम रूप दिया था।
कोलंबिया में पिछले पांच दशकों से भी लंबे संघर्ष में 2,20,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दौरान लाखों विस्थापित हुए।
dharmpath.com dharmpath