पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता ने मदर टेरेसा को महान बताया

वैटिकन सिटी, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक अग्रणी मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता ने मदर टेरेसा को ‘अपनी पूरी जिंदगी मानवता की सेवा में लगा देने वाली एक महान समाजसेवी’ बताया है।

फैसल ईदी ने रविवार को मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने के मौके पर एक संदेश में कहा कि टेरेसा ने जाति और धर्म के भेदभाव के बिना वंचितों की सेवा की।

कैथोलिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईदी ने कहा, “उन्हें संत की उपाधि से विभूषित किए जाने के बाद गरीबों के लिए की गई उनकी सेवा अमर हो गई है।”

फैसल ईदी के दिवगंत पिता अब्दुल सत्तार ईदी अपने सेवा कार्यो के लिए पाकिस्तान के ‘फादर टेरेसा’ के नाम से मशहूर थे। आठ जुलाई को उनका निधन हो गया था।

फैजल ईदी ने कहा कि मदर टेरेसा जैसे लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में मदद करते हैं। इससे ‘देशों और समुदायों के बीच मतभेद खत्म करने में’ मदद मिल सकता है।

फैजल ने याद करते हुए बताया कि उनके पिता अक्सर कहते थे कि मुसलमानों को मदर टेरेसा से सीख लेनी चाहिए और दूसरों की मदद करनी चाहिए।

फैजल ने बताया कि उनके पिता हमेशा कैथोलिक ननों की प्रशंसा करते थे, जो कराची में असहायों के लिए दो केंद्र चलाती थीं।

फैजल ने कहा, “वह ‘मिशनरीज के साथ करीबी रिश्ता रखते थे और मुझे वहां भेजते थे।”

उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान में एक मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर मिशनरीज को उनकी दयालुता के लिए और केंद्र स्थापित करने के लिए धन्यवाद देता हूं, जो तीसरी दुनिया के हमारे देश में बिना किसी भेदभाव के काम करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493