हैदराबाद, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। एंकर से अभिनेत्री बनी उदय भानु ने शनिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस मौके पर उनके पति विजय भी साथ थे।
भानु ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, “हम अपने जुड़वा बच्चों के जन्म से बेहद खुश हैं। खुशी के दो छोटे बंडल हमारे जिंदगी में आ चुके हैं।”
उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत एंकर के रूप में की थी। वह तेलुगू शो ‘हॉर्लिक्स हृदयांजलि’, ‘वंस मोर प्लीज’, ‘नी इलू बंगारम कानु’ से लोकप्रिय हुई।
dharmpath.com dharmpath