शेयर बाजार बंद, अगला कारोबार मंगलवार को

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार, छह सितम्बर को खुलेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 108.63 अंकों की तेजी के साथ 28,532.11 पर बंद हुआ था। इसने दिनभर के कारोबार में 28,581.58 अंकों के ऊपरी व 28,427.63 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 74.24 अंकों की तेजी के साथ 28,498.72 पर खुला था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को 21.7 अंकों की तेजी के साथ 8,796.35 पर खुला थाा। दिनभर के कारोबार में इसने 8,824.10 अंकों के ऊपरी व 8,768.20 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493