टोक्यो, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के नागासाकी शहर के पास रविवार देर रात नामथियून तूफान मे दस्तक दी, जिसके कारण कई इलाकों में तेज हवा, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, नामथियून ने रविवार रात एक बजे के करीब दस्तक दी। यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।
मौसम एजेंसी ने कहा कि तूफान के कारण अगले 24 घंटों के दौरान 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।
ओसाका सहित जापान के कानसाई क्षेत्र में 180 मिमी बारिश का अनुमान जताया गया है। हिरोशिमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में 120 मिमी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
dharmpath.com dharmpath