‘अकीरा’ में पंच लाइन काफी दमदार हैं : अनुराग

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आ रहे फिल्मकार अनुराग कश्यप को उनके अभिनय के लिए सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

अनुराग का कहना है कि लोग उनकी प्रशंसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म में उनकी पंच लाइन काफी दमदार है।

फिल्मकार ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में पंच लाइनें इतनी दमदार हैं और मुझे लगता है कि लोग इसी कारण मेरी प्रशंसा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि मुझसे अधिक निर्देशक और सोनाक्षी ने इस फिल्म के साथ काफी जोखिम उठाया है। मैं इसकी तारीफ करता हूं।”

अनुराग को इससे पहले भी ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव.डी’, ‘गुलाल’ और ‘शार्गिद’ जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा गया है। हालांकि, वह अभिनय में करियर नहीं बनाना चाहते हैं।

फिल्मकार ने कहा, “मैं अभिनय में करियर नहीं बनाना चाहता हूं। मैं किसी मजबूत कारण से ही अभिनय करूंगा। इसे करने के लिए सही इरादा और सही पैसा होना चाहिए।”

ए.आर.मुरुगदोस निर्देशित फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अमित साध और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है और इसे सभी से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493