दमिश्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के चार शहरों को सोमवार को कई सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तटीय शहर तारटस के प्रवेश द्वार पर दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी अपनी-अपनी कारों को उड़ा दिया।
इसके बाद तीसरा कार बम हमला होम्स प्रांत के अल-जहारा में जांच चौकी के पास हुआ।
तीसरा विस्फोट दमिश्क के साबूरा में हुआ।
कुर्द शहर हासाका में सोमवार को एक अन्य विस्फोट हुआ, जब विस्फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल को उड़ा दिया गया।
यह अभी हालांकि स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये बम हमले एक-दूसरे से जुड़े थे या नहीं। हमले सीरिया के अलेप्पो प्रांत में विद्रोहियों के कब्जे से प्रमुख सैन्य ठिकानों को सरकारों बलों द्वारा मुक्त कराए जाने के एक दिन बाद हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath