मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अरशद वारसी इस समय परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। जल्द ही वह अपनी आगामी फिल्म ‘आंखे 2’ में नजर आएंगे।
अभिनेता ने मारिया गोरिटी से शादी की है, जिनसे उन्हें दो बच्चे जेके और जेनी है।
अरशद ने एक बयान में कहा, “यह साल बेहद व्यस्त भरा रहा। मेरे बेटी वहां जाना चाहती थी और वहां के व्यंजनों, खासकर कीड़ों के विभिन्न प्रकारों के साथ प्रयोग करना चाहती थी। हम इसके लिए बेहद उत्साहित थे कि वह उन्हें खाती है या नहीं।”
वापस आने के बाद वह ‘आंखे 2’ की वर्कशॉप शुरू करेंगे, जिसमें वह अंधे की भूमिका निभा रहे हैं।
‘आंखे 2’ 2002 में आई थ्रिलर फिल्म ‘आंखें’ की अगली कड़ी है, जिसे विपुल अमृतलाल शाह ने निर्देशित किया है। वहीं इसमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अनिल कपूर, अरशद वारसी और इलीयाना डिक्रूज ‘आंखे 2’ में हैं। इस फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath