लंदन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका मेल बी ने लड़कियों के प्रसिद्ध बैंड स्पाइस गर्ल्स के नए गानों पर काम शुरू होने की जानकारी दी है।
‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, प्रसिद्ध गाने ‘वनाबे’ की यह 41 वर्षीय गायिका अपने बैंड के अन्य सदस्यों एम्मा बंटन और गेरी हॉर्नर के साथ स्टूडियो लौट आई है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उनके चाहनेवालों को जल्द ही उनका नया गाना सुनने को मिलेगा।
मेल बी ने कहा, “यहां बहुत ही जल्दी घोषणा होनेवाली है। जल्दी से आपको वास्तव में सबकुछ पता चल जाएगा।”
पांच लड़कियों के बैंड स्पाइस गर्ल की मेल सी और विक्टोरिया बेखम इस बार नहीं है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस बैंड का कौन-सा गाना जारी होनेवाला है।
dharmpath.com dharmpath