जापान में सम्राट अकिहितो के राजत्याग के लिए कानून लाने की तैयारी

टोकियो, 5 सितंबर (आईएएनएस)। जापान सिर्फ सम्राट अकिहितो के राजत्याग के लिए एक खास कानून लाने की तैयारी कर रहा है। राजा के निधन तक गद्दी पर बने रहने के कानून में हालांकि कोई संशोधन नहीं होगा।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, मौजूदा कानून के संशोधन में जटिलता की वजह से सम्राट के राजत्याग की इच्छा पूरी होने में देरी हो सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि कानून संशोधन पर चर्चा के लिए जानकारों को बुलाया जाएगा। इससे राजत्याग की प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

जापान के इम्पीरियल हाउसहोल्ड कानून 1947 के तहत राजा के निधन के बाद ही किसी को उत्तराधिकार देने की अनुमति है।

सम्राट अकिहितो ने अपनी अधिक उम्र और गिरते स्वास्थ्य की वजह से 8 अगस्त को राष्ट्र के नाम टेलीविजन संबोधन में राज त्यागने की इच्छा जाहिर की थी।

जापानी लोगों ने इस विधायी प्रक्रिया को युवराज नरुहितों की ताजपोशी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। इससे किसी महिला के उत्तराधिकारी के तौर पर गद्दी पर बैठने और दूसरे संभव परिवर्तनों पर भी चर्चा जारी हो गई है।

यदि अकिहितो के राज त्याग करते हैं तो यह साल 1817 में सम्राट कोकाकू के गद्दी छोड़ने के बाद पहली राजत्याग प्रक्रिया होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493