अमेरिकी ओपन : वीनस का सफर समाप्त

न्यूयार्क, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की वीनस विलियम्स सोमवार को यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिकओपन के एकल मुकाबले के चौथे दौर में हार गईं।

टूर्नामेंट की छठी वरीय खिलाड़ी वीनस को चौथे दौर में 10वीं वरीय चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा ने 4-6, 6-4, 7-6 (3) से हराया।

प्लीसकोवा पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के अंतिम-8 दौर में पहुंची हैं। इससे पहले 17 मौकों पर वह मेजर आयोजनों में तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थीं।

मैच के बाद प्लीसकोवा ने कहा, “मुझे पता था कि मैं वीनस जैसी कठिन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने जा रही हूं और इसी कारण मैं पूरी तरह तैयार थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493