अमेरिकी ओपन : बोपन्ना मिश्रित युगल से बाहर, सानिया जीतीं

न्यूयार्क, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गेब्रिएला डाबरोवस्की को अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में हार मिली।

भारत की महिला स्टार सानिया मिर्जा हालांकि महिला युगल के अपने मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहीं।

बोपन्ना और गेब्रिएला को कोलम्बिया के रोबर्ट फाराह और जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफील्ड ने 58 मिनट में 6-1, 2-6, 10-8 से हराया।

सातवीं वरीय सानिया और उनकी जोड़ीदार बारबोरा क्रेजीकोवा ने अमेरिका की निकोल गिब्स और जापान की नाओ हिबिनो को तीसरे दौर के मुकाबले में 6-4,7-5 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493