‘आईस एज : कोलिजन कोर्स’ ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए पिछले सप्ताह तक 11.2 करोड़ की कमाई की है। 23 अगस्त को रिलीज होने के बाद से यह फिल्म करीब 40 करोड़ युआन का कारोबार कर चुकी है।
मैट डैमन अभिनीत फिल्म ‘जैसन बॉर्न’ एक सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस के ऊपरी पायदान पर रहने के बाद लुढ़ककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। 23 अगस्त को रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने 42.5 करोड़ युआन का कारोबार किया है।
वहीं, देसी घरेलू हास्य फिल्म ‘लाइन वॉकर’ ने पिछले सप्ताह 3.3 करोड़ युआन का कारोबार कर चौथा स्थान हासिल किया। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने कुल 59.4 करोड़ युआन का कारोबार किया है।
पांचवें स्थान पर रही जापान की वैज्ञानिक कल्पना पर आधारित फिल्म ‘पैरासाइट’ ने दो सितंबर को रिलीज होने के बाद 2.5 करोड़ युआन का कारोबार किया है।
dharmpath.com dharmpath