दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की कि वे ‘कोड फॉर अनप्लांड एनकाउंटर्स एट सी’ को लागू करने पर सहमत हैं। यह एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, जो 2014 में दक्षिण चीन सागर में समुद्री घटनाओं की संभावना घटाने के लिए हुआ था।
चीन और क्षेत्रीय गुट लाओस की राजधानी वियनतियाने में 19वें चीन-आसियान नेताओं की बैठक में इस आम सहमति पर पहुंचे थे। इस बैठक में 10 आसियान सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री ली केकियांग ने हिस्सा लिया था।
बैठक में दोनों पक्षों ने चीन-आसियान वार्ता की 25वीं वर्षगांठ पर नेताओं की बैठक और द्विपक्षीय उत्पादन क्षमता सहयोग पर दो संयुक्त बयान भी जारी किए।
dharmpath.com dharmpath