कंबोडिया के सीम रीप शहर में धूम्रपान मुक्त अभियान शुरू

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग और सीम प्रांत के गवर्नर खिम बुंसोंग ने संयुक्त रूप से इस अभियान की घोषणा की। इसमें पर्यटन अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, होटल, अतिथिगृहों, रेस्तरां, सुपरमार्केट मालिकों और सिगरेट विक्रेताओं सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

माम बुनहेंग ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य जनता को सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने से होने वाले प्रभावों के बारे में और कार्यस्थलों तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाले फरमान के क्रियान्वयन के बारे में जागरूकता लाना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493