श्रीलंका का सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है चीन

कोलंबो, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन अभी भी श्रीलंका का सबसे बड़ा पर्यटन बाजार बना हुआ है। अगस्त में इस द्वीपीय देश में 27,000 से ज्यादा चीनी पर्यटक आए। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रीलंका में इस साल जनवरी से अगस्त के बीच करीब दो लाख चीनी पर्यटक आए, जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 32 फीसदी अधिक है।

वहीं, श्रीलंका आनेवाले पर्यटकों की संख्या इस साल अगस्त में साल 2015 की तुलना में 11.8 फीसदी बढ़कर 1,86,288 हो गई। जबकि कुल पर्यटकों की संख्या में 16 फीसदी का इजाफा हुआ और 13 लाख पर्यटक श्रीलंका आए।

जुलाई में श्रीलंका आनेवाले पर्यटकों की संख्या नई ऊंचाई पर पहुंच गई और इस महीने दो लाख से ज्यादा पर्यटक श्रीलंका आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493