गुवाहाटी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने लीग के आगामी तीसरे संस्करण के लिए मणिपुर के डिफेंडर सलाम रंजन सिंह से करार किया है।
इस बात की घोषणा फ्रेंचाइजी ने बुधवार को की।
सलाम रंजन भारत की अंडर-23 टीम का प्रतिनिधित्वकर चुके हैं और वह देश की आधिकारिक लीग टूर्नामेंट आई-लीग में भी कई क्लबों का हिस्सा रह चुके हैं।
वह आई-लीग के 2013-14 सत्र में पुणे एफसी के लिए खेले थे। इसके बाद वह ऋण पर आधारित करार के तहत बेंगलुरू एफसी के लिए खेले।
नॉर्थईस्ट के सह-मालिक जॉन अब्राहम ने एक बयान में कहा, “आई-लीग में मैं व्यक्तिगत तौर पर सलाम रंजन के खेल से काफी प्रभावित हुआ। उनकी प्रतिबद्धता और गंभीरता को देखते हुए वह क्लब के लिए सही खिलाड़ी लगे। मैं उनका क्लब में स्वागत करता हूं।”
क्लब के निदेशक आर्देशिर जिजिवॉय ने भी सलाम रंजन का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा, “सलाम सेंटर बैक के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि सही प्रशिक्षण से वह क्लब के उपयोगी खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।”
dharmpath.com dharmpath