मंत्रालय की प्रेस सेवा ने कहा, “सीरिया संकट को लेकर मंत्री लावरोव तथा अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के बीच निकट भविष्य में एक बैठक को लेकर काम चल रहा है।”
हांगझू में जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि अमेरिकी विदेश विभाग तथा रूस का विदेश मंत्रालय कुछ प्रारंभिक समझौतों को अंतिम रूप देने में लगे हैं, जिनका उद्देश्य सीरिया में हालात में सुधार लाना है।
रपट के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर सीरिया में संघर्ष विराम को लेकर एक समझौते पर पहुंचने में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा पुतिन नाकाम रहे, लेकिन दोनों देशों ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।
रूस राष्ट्रपति असद के वफादार सरकारी सुरक्षाबलों का समर्थन कर रहा है, जबकि अमेरिका सरकार विरोधी बलों का समर्थन कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath