चेक टेनिस स्टार क्वितोवा अपने कोच से अलग होंगी

प्राग, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा ने अपने कोच फ्रांतिसेक सेरमाक के साथ अनुबंध खत्म करने की घोषणा की है।

क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में मिली हार के बाद यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो बार की विबंलडन विजेता और रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली 26 वर्षीया क्वितोवा ने मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका से स्वदेश वापसी के बाद अनुबंध खत्म करने को लेकर सेरमाक से सहमति बन गई है।

विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त क्वितोवा का कहना है कि कुछ समय के लिए वह अकेले ही प्रशिक्षण लेंगी, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि यह दीर्घकालिक समाधान नहीं होगा।

क्वितोवा को अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में जर्मनी की एंजेलिक केर्बर के हाथों हार झेलनी पड़ी।

क्वितोवा ने इसी वर्ष जनवरी में पूर्व कोच डेविड कोटीजा से सात साल से चल रहे करार को खत्म कर सेरमाक को नया कोच नियुक्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493