न्यूयॉर्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के पुरुष टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मोनफिल्स ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन लुकास पाउइले को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-3 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेमीफाइनल में मोनफिल्स का सामना विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा।
जोकोविक ने फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा को क्वार्टर फाइनल में 6-3, 6-2 से मात दी। सोंगा को घुटने में चोट के कारण मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा।
24वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पाउइले को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के लिए पांच सेटों वाले तीन मैच खेलने पड़े, जिनमें से पिछला प्री क्वार्टर फाइनल मैच उन्होंने स्पेनिश स्टार राफेल नडाल के खिलाफ खेली थी। नडाल के खिलाफ मोनफिल्स का मैच चार घंटे चला था।
dharmpath.com dharmpath