गोल्फ : ईगलबर्ग मास्टर्स में अभिषेक ने हासिल की बढ़त

बेंगलुरू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिषेक झा ने दूसरे राउंड में 6-अंडर-66 का स्कोर करते हुए बुधवार को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के ईगलबर्ग मास्टर्स टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

अभिषेक का दोनों राउंड का ओवरऑल स्कोर 9-अंडर-135 रहा।

एस. चिक्का और खनिल जोशी एक शॉट के अंतर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चिक्का और खलिन ने दूसरे राउंड में 69 का समान स्कोर किया।

फरीदाबाद के अभिनव लोहान और दिल्ली के शमीम खान ने हालांकि दूसरे राउंड में सर्वोच्च 65 का स्कोर हासिल किया और संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। उनका ओवरऑल स्कोर समान रूप से 7-अंडर-137 है। बेंगलुरू के उदय माने भी इसी स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

पहले राउंड में शीर्ष पर रहे बेंगलुरू के एम. धर्मा और दूसरे स्थान पर रहे कोलकाता के शंकर दास दूसरे राउंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और क्रमश: 73 और 72 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर फिसल गए।

दूसरे दिन के बाद शीर्ष पर पहुंचे अभिषेक ने कहा, “पहले दिन की अपेक्षा दूसरे राउंड में मैंने काफी नजदीकी शॉट लगाए। कई बर्डी तो मैंने बिल्कुल नजदीक से हासिल किए। लंबे समय बाद मैंने अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर ली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493