लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब (ईपीएल) चेल्सी ने स्पेनिश लीग क्लब एटलेटिको मेड्रिड के स्टार फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमान को अपने साथ जोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।
इंग्लिश समाचार पत्र द टेलीग्राफ के मुताबिक जैसे ही ट्रांसफर विंडो बंद हुआ, विश्व फुटबाल में लगातार दूसरे रिकार्ड ट्रांसफर (पैसे के आधार पर) का काम शुरू हो गया।
इसके अलावा मैनचेस्टर युनाइटेड की नजर भी अपने स्टार मिडफील्डर के साथी और फ्रांसीसी टीम के सदस्य ग्रीजमान पर है।
ग्रीजमान ने हालांकि कहा है कि वह एटलेटिको तभी छोड़ेंगे, जब कोच डिएगो सिमोन कहीं जाएंगे।
ऐसा कहा जा रहा है कि चेल्सी अपने स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा को एटलेटिको जाने की शर्त मान सकता है। साथ ही वह ग्रीजमान के साथ करार के Ýिए 11.2 करोड़ डॉलर भी खर्च करने को तैयार है।
dharmpath.com dharmpath