दिल्ली में होने वाला भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय मैच 1 दिन टला

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 19 अक्टूबर को फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाला एकदिवसीय मैच करवाचौथ के कारण एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष सीके खन्ना ने इसकी पुष्टि की। डीडीसीए ने करवाचौथ को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से इस मैच को एक दिन के लिए टालने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीम को सितम्बर-अक्टूबर में तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज की शुरुआत 22 सितम्बर से कानपुर में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। पहला एकदिवसीय मैच 16 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।

फिरोजशाह कोटला मैदान पर इस सीरीज के एक अभ्यास मैच भी खेला जाना है। न्यूजीलैंड टीम 16 से 18 सितम्बर के बीच यहां बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493