इस फेरबदल में निएतो ने जोस एंटोनियो मिआदे को नया वित्तमंत्री घोषित किया।
लुइस विडेगरारे के स्थान पर एंटोनियो को वित्तमंत्री बनाया गया है। माना जा रहा है कि ट्रंप को मेक्सिको के दौरे पर आमंत्रित करने के पीछे लुइस का हाथ था और उन्हें इस्तीफा पकड़ा दिया दिया।
मिआदे का पहला काम आगामी दिनों में कांग्रेस को 2017 का बजट पेश करने का होगा। वह इससे पहले सामाजिक विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालते थे।
मिआदे के स्थान पर अब लुइस एनरीक मिरांडा को माजिक विकास मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।
मेक्सिको में ट्रंप के दौरे की काफी आलोचना हुई थी, जो अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के बीच इस दौरे पर गए।
dharmpath.com dharmpath