न्यूयार्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने 2009 के चैम्पियन अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरे को हराकर साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
वावरिंका ने इस मैच में पोटरे को 7-6 (5), 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। वावरिंका ने कुल 53 विनर्स लगाए जिनमें 10 एस शामिल हैं।
अब उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा, जिन्होंने 2014 में इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था। निशिकोरी ने इस साल ब्रिटेन के एंडी मरे को हराया है। मरे ने 2012 में यह खिताब जीता था।
वावरिंका और निशिकोरी के बाच अब तक कुल पांच बार भिड़ंत हुई है, जिनमें से तीन में वावरिंका और दो में निशिकोरी की जीत हुई है।
dharmpath.com dharmpath