आसाराम ने नहीं खाया गुड़-चना, मांग रहे हैं गंगाजल

asaramएक लड़की से यौन शोषण के आरोपों में न्यायिक हिरासत में भेजे गए आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू को जेल में जो माहौल मिला, वह उनकी ऐशों-आराम के साये में बीतने वाले वक्‍त से पूरी तरह जुदा था।

जेल के भीतर उन्हें घंटों तक पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात उन्होंने खाने के लिए फलाहार मांगा, तो उन्हें दो केले, दो सेब और दूध दिया गया।

फलाहार के बाद उनसे दोबारा पूछताछ की गई। आधी रात के बाद उन्हें सोने की इजाजत मिली।

जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया ‌कि आसाराम को जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। कहने को तो उन्हें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वाला बैरक दिया गया है, लेकिन उनकी सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

लेकिन इसके बावजूद दुनिया को प्रवचन देने वाला बाबा परेशान हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि बाबा पूरी तरह करवटें बदलते रहे और उन्हें अच्छी नींद नहीं आई।

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में उन्हें 14 दिन जेल में रहना है, हालांकि मंगलवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।

अदालत का फैसला बताएगा कि वह आ‌गे भी जेल में रहते हैं या फिर उन्हें अपने आश्रम लौटने का मौका मिलता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें सवेरे नाश्ते में गुड़-चना दिया गया था, लेकिन उन्होंने वह खाने से मना कर दिया। उन्होंने पीने के लिए गंगाजल की मांग की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493