ईवीसी के आगामी संस्करण में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा

मुबंई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। साल के आखिर में एनचैंटेड वैली कार्निवल (ईवीसी) के चौथे संस्करण का आयोजन होना है, जो बॉलीवुड के सितारों और गीत-संगीत से सजा होगा।

यह बहुसांस्कृतिक आयोजन 17-18 दिसंबर को पुणे के एंबी वैली में आयोजित होगा।

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप और ट्विस्टेड एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से इस बार ईवीसी के चौथे संस्करण का आयोजन करेंगे।

युनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवराज सान्याल ने बताया, “इस आयोजन में हर तरह का संगीत होगा, हर किसी के पसंद का संगीत होगा। यहां हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है।”

ट्विस्टेड एंटरटेनमेंट के निदेशक और ईवीसी के संस्थापक शोवेन शाह ने कहा, “इसमें कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सितारे भाग लेंगे। हम जल्द ही नामों की घोषणा करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493