‘कॉफी विद करण’ की औपचारिक घोषणा का इंतजार करें : करण जौहर

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपना मशहूर शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के साथ आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को औपचारिक घोषणा का इंतजार करने को कहा है।

चर्चा थी कि इस सीजन में उनके पहले मेहमान पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान होंगे, लेकिन करण ने इस पर अटकलबाजी छोड़कर औपचारिक घोषणा का इंतजार करने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ओपनिंग एपिसोड की औपचारिक घोषणा का इंतजार करें।”

इस बीच करण ‘झलक दिखला जा’ के नौवें सीजन में जज के रूप में नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493