वेनिस, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नताली पोर्टमैन कथित तौर पर अपने पति बेंजामिन मिलीपाइड के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं।
‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, गुरुवार को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म ‘प्लैनेटेरियम’ के दौरान नताली बेबी बंप के साथ नजर आई थीं।
सूत्र के अनुसार, सितारों से भरे इस कार्यक्रम में वह अपने पेट पर हाथ फेरते हुए नजर आई थीं।
नताली और बेंजामिन की मुलाकात 2010 में फिल्म ब्लैक स्वान की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। इन दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है।
dharmpath.com dharmpath