फुटसाल विश्व कप का प्रसारण करेगा सोनी

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) ने इसी वर्ष कोलंबिया की मेजबानी में होने वाले फुटसाल विश्व कप के प्रसारण अधिकार खरीद लिए।

सोनी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

मेजबान कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच 11 सितंबर को होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार सुबह 6:25 पर किया जाएगा।

सोनी ने इस साल जुलाई में हुए प्रीमियर फुटसाल टूर्नामेंट का भी प्रसारण किया था।

ब्राजील इस विश्व कप में मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493