स्नूकर : विश्व चैम्पियनशिप में आडवानी ने कांस्य जीता

बैंकॉक, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। 15 बार विश्व चैम्पियन रह चुके भारतीय स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी शुक्रवार को 6 रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के डिंग जुन्हुई के हाथों हार गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

जुन्हुई ने 31 वर्षीय आडवाणी को 7-4 से हराया।

आडवाणी ने शुरुआत अच्छी की और पहला गेम अपने नाम करने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद जुन्हुई ने जबरदस्त वापसी की और अगले चार गेम जीतकर मैच में अपनी पकड़ बना ली।

जुन्हुई ने आडवाणी को 0-37, 68-0 (64), 73-0 (73), 49-26, 49-15, 7-57, 0-63, 67-0 (67), 67-0 (67) 20-34, 69-9 से हराया।

आडवाणी ने मैच के बाद ट्वीट किया, “शानदार सफर यहीं खत्म हो गया। बैंकॉक में वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर का जमकर लुत्फ उठाया। यह पदक जीतने की खुशी तो है, पर दुख भी है कि टूर्नामेंट में और आगे तक नहीं जा सका।”

आडवाणी ने अगले ट्वीट में लिखा, “डिंग ने आज (शुक्रवार) शानदार खेला। डिंग और बिंघम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493