केटी होम्स की बेटी का है अपना अंदाज

लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री केटी होम्स का कहना है कि उनकी 10 साल की बेटी सूरी का अपना एक अलग अंदाज है।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, होम्स ने कहा कि उनकी बेटी अपने लुक के मामले में अपनी मां से कोई सलाह नहीं लेती। उसका अपना एक अलग अंदाज है।

सूरी अभिनेत्री केटी और उनके पूर्व पती तथा अभिनेता टॉम क्रूज की बेटी हैं।

हालांकि होम्स अपनी मां कैथलीन से सलाह लेती हैं।

होम्स ने कहा, “मेरी मां ने सिखाया है कि स्वंय एक सच्चे इंसान के तौर पर रहना ही आपकी सुंदरता है।”

इस पर उनकी मां ने चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे लगता है कि लड़कियों ने मेरी मदद की है और उन्होंने मुझे सिखाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493