‘डाइवर्जेट’ पर आधारित टीवी शो नहीं करना चाहतीं वूडली

लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री शैलेन वूडली लोकप्रिय फिल्म ‘डाइवर्जेट’ पर आधारित टीवी शो में काम करने की इच्छुक नहीं हैं।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक ‘डाइवर्जेट’ सीरीज की तीन फिल्मों में काम कर चुकीं वूडली ने भविष्य में फिल्म पर आधारित छोटे पर्दे के शो में काम करने से इनकार कर दिया है।

वेबसाइट स्क्रीन रैंट से बातचीत में वूडली ने कहा, “मैंने सुना है कि वे टेलीविजन शो बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने टेलीविजन शो के लिए अनुबंध नहीं किया था। स्टूडियो और इसमें शामिल लोगों ने शायद कुछ नया करने के लिए अपना इरादा बदला हो, लेकिन मैं टेलीविजन शो करने की बिल्कुल भी इच्छुक नहीं हूं।”

‘डाइवर्जेट’ सीरीज की फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी बॉसेज एट लॉयंसगेट इस सीरीज की फिल्म ‘एलजिएंट’ के असफल होने के बाद टीवी शो बनाने का विचार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493