मोरक्को ने 3 साल में 23,000 अवैध प्रवासियों को बनाया वैध

स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

मोरक्को के गृह मंत्रालय के महासचिव नोर्दिने बोउतेब के हवाले से समाचार साइट ‘अलेओयुम-24’ ने जानकारी में बताया कि इन इन अनधिकृत प्रवासियों में से 23 प्रतिशत प्रवासी सीरियाई निवासी हैं, 21 प्रतिशत सेनेगल के और 19 प्रतिशत कोंगे गणराज्य के निवासी हैं।

सूत्रों ने बताया कि मोरक्को ने 5,000 प्रवासियों को उनके देशों में स्थानांतरित भी किया।

इन्हीं सूत्रों से पता चला कि पिछले तीन साल में अधिकारियों ने करीब 320 अवैध प्रवासियों के संपर्क को ध्वस्त कर दिया और करीब 26,000 प्रवासियों के अवैध प्रवास के प्रयास को नाकाम कर दिया।

मोरक्को ने 2013 में एक नई और अधिक उदार आव्रजन नीति की घोषणा की, जिसमें अनाधिकृत प्रवासियों को नियमित करने का मार्ग भी दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493