अभी अगली परियोजना तय नहीं की : मुरुगादॉस

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार ए.आर. मुरुगादॉस आजकल एक तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में व्यस्त हैं, जिसका अभी तक नाम नहीं रखा गया है। इसमें सुपरस्टार महेश बाबू काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अभी अगली परियोजना तय नहीं की है।

कहा जा रहा है कि मुरुगादॉस तमिल सुपरस्टार विजय के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।

मुरुगादॉस ने आईएएनएस को बताया, “इस बारे में अभी बात करना बेहद जल्दीबाजी होगी। मेरा पूरा ध्यान अभी महेशबाबू की परियोजना पर है और मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मेरी अगली परियोजना तभी शुरू होगी, जब मैं बिल्कुल इसे पूरा करने के करीब रहूंगा।”

उन्होंने महेश की फिल्म की पुष्टि की, जिसमें राहुल प्रीत सिंह और एस.जे. सूर्या भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर होगी और अगले साल रिलीज होगी।

विजय के साथ तीसरी बार काम करने की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं सभी बड़े सितारों के साथ काम करना चाहता हूं जिसमें विजय, आमिर (खान) और कई अन्य है। मैं इस समय सचमुच किसी चीज की पुष्टि नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493