डायनामोज में वापस आए गाड्जे

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने घाना के स्ट्राइकर रिचर्ड गाड्जे को दोबारा क्लब में बुलाया है। साथ ही क्लब ने सेनेगल के डिफेंडर बाये इब्राहिम नियासे के साथ भी आईएसएल के अगले संस्करण के लिए करार किया है।

क्लब ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि डायनामोज टीम इस समय सत्र पूर्व तैयारियों और अभ्यास मैच के लिए स्वीडन में है। दोनों नए खिलाड़ी स्वीडन में क्लब से जुड़ गए।

डायनामोज 11 सितंबर को स्वीडन के अग्रणी क्लब स्केने आईएफ के साथ अगला मैत्री मैच खेलेगी।

पिछले वर्ष क्लब से जुड़े गाड्जे एक वर्ष के ऋण आधारित करार पर एचजेके हेलसिकी चले गए थे, लेकिन हेलसिंकी के साथ अपने एक वर्ष के करार को बीच में खत्म करते हुए उन्होंने डायनामोज में वापसी की है।

पिछले वर्ष गाड्जे ने डायनामोज के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार गोल किए थे और दो गोल में असिस्ट किया था, जिसकी बदौलत डायनामोज सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा था।

डायनामोज में वापसी पर गाड्जे ने कहा, “मुझे डायनामोज और उसके प्रशंसकों से काफी प्रेम मिला। आशा करता हूं कि हीरो आईएसएल में अपनी दूसरी पारी में मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।”

वहीं फ्रांसीसी क्लब नैंसी बी के लिए खेल चुके इब्राहिम मैदान पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। डायनामोज से जुड़ने से पहले वह रोमानिया के लीग-1 क्लब कोंकोर्डिया चियाज्ना के लिए खेल रहे थे।

नियासे ने कहा, “आगामी सत्र में मैं डायनामोज के लिए खेलने को तैयार हूं। मुझे अभी टीम के साथी खिलाड़ियों से बात करने का ज्यादा समय नहीं मिला है, लेकिन सप्ताह भर पहले ही इंग्लैंड में उनके मैचों को मैंने देखा। पूरी टीम एकजुट नजर आ रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493