जूनियर वुशु विश्व चैम्पियनशिफ में 18 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। बुल्गारिया में 26 सितंबर से शुरू होने वाले छठे विश्व जूनियर वुशु चैम्पियनशिप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

कुल 10 खिलाड़ी सांशु और आठ खिलाड़ी ताउलु स्पर्धा के लिए चुने गए हैं।

भारतीय खेल प्राधीकरण (साई) के भोपाल केंद्र में अभ्यास में जुटी भारतीय टीम 26 सितंबर को बुल्गारिया के बुर्गास के लिए रवाना होगी।

इस प्रतियोगिता में कुल 70 देशों के 800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सांशु स्पर्धा में 13 भारवर्ग हैं लेकिन हर देश सिर्फ आठ खिलाड़ी ही इसमें भेज सकता है जिनमें पांच पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी होंगे।

ताउलु स्पर्धा में तीन आयुवर्ग हैं। जिनमें ग्रुप ए में 16-18 वर्ष, ग्रुप-बी में 13-15 वर्ष और ग्रुप-सी में 12 साल से कम उम्र के खिलाड़ी शामिल होंगे। हर देश प्रत्येक ग्रुप में दो बालक और दो बालिकाएं भेज सकता है।

भारतीय टीम :

सांशु : रोहित प्रसाद शर्मा, वाई. जयसिंह, नीरज, सचिन, एन. रोशिबिना देवी, टी. एच. मालेमगंबी देवी, मनीष शर्मा, ओ. बिद्यापति चानु।

ताउलु : शशि तमांग, रोहित जाधव, स्वयं सोपान काटके, एकोम तापस, एच. कर्णजीत शर्मा, साक्षी जाधव, लोपामुद्रा गोहाइनदेव, गीता साल्सो, राजिना तमांग, खुशमनोज टेलकर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493