रियो डी जनेरियो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे पैरालम्पिक खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में शनिवार को भारत को निराशा हाथ लगी। भारत के नरेश कुमार निराशाजनक प्रदर्शन कर अगले दौरे के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।
पुरुषों की 10 मीटर एअर राइफल प्रोन एसएच-1 क्वालीफिकेशन दौर में नरेश 45 प्रतिभागियोंमें 44वें स्थान पर रहे।
नरेश ने चार सीरीज में 606.5 अंक हासिल कर पाए। पहली सीरीज में उन्होंने 100.6, दूसरी सीरीज में 101.9, तीसरी सीरीज में 98.6 और चौथी एवं आखिरी सीरीज में 101.4 का स्कोर किया।
45 में कुल आठ खिलाड़ियों ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है। स्लोवाकिया के वेरोनिका वाडोविकोवा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 636.7 अंकों के साक शीर्ष स्थान हासिल किया।
नरेश कुल चार स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को हुए 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में भी नरेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह क्वालिफिकेशन दौर से बाहर हो गए थे।
नरेश को अब 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस और 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धाओं में हिस्सा लेना है।
dharmpath.com dharmpath